30 सितंबर को आया था रिजल्ट
सभी DM/MCh/DrNB सुपर स्पेशलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET SS 2023 परीक्षा 29 सितंबर और 30 सितंबर को आयोजित की गई थी। बोर्ड ने 15 अक्तूबर को NEET SS के परिणाम की घोषणा की थी।
बोर्ड ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा है, "उम्मीदवार अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 25 अक्तूबर के बाद NEET-SS की वेबसाइट nbe.edu.in से डाउनलोड कर सकेंगे।"
काउंसलिंग में होंगे 2 राउंड
50 परसेंटाइल स्कोर या उससे ऊपर के उम्मीदवारों को नीट एसएस 2023 में योग्य घोषित किया गया है। NEET SS काउंसलिंग 2023 के दो राउंड होंगे।
राउंड 1 पंजीकरण में 5,000 रुपये की गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क और 2 लाख रुपये की वापसी योग्य सुरक्षा जमा शुल्क का भुगतान शामिल होगा। स्कोर कार्ड जारी होने के बाद कैसे डाउनलोड करना है इस बारे में आगे बताया गया है।