नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS) 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। नीट एसएस परीक्षा 10 जनवरी, 2022 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परिणाम अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों की मेरिट सूची और डिटेल्ड स्कोर कार्ड शीघ्र ही जारी किए जाएंगे।