NEET SS Counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट सुपर स्पेशलिटी काउंसलिंग के संशोधित दूसरे दौर के लिए पंजीकरण आज, 18 दिसंबर से शुरू कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस राउंड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
NEET SS Counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट सुपर स्पेशलिटी काउंसलिंग के संशोधित दूसरे दौर के लिए पंजीकरण आज, 18 दिसंबर से शुरू कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने नीट एसएस 2023 परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे नीट एसएस काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर 21 दिसंबर तक इस राउंड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
शुल्क विवरण
आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को 5,000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा जो कि गैर-वापसी योग्य है और 2 लाख रुपये वापसी योग्य सुरक्षा जमा शुल्क है।
नीट एसएस काउंसलिंग 2023: राउंड 2 शेड्यूल
घटना
तिथियां
पंजीकरण, भुगतान
18 दिसंबर 2023 से 21 दिसंबर 2023 (दोपहर 12 बजे तक), भुगतान 21 दिसंबर 2023 दोपहर 3 बजे तक
च्वाइस फिलिंग, लॉकिंग
18 दिसंबर 2023 से 21 दिसंबर 2023 (रात 11:55 बजे तक) च्वाइस-लॉकिंग 21 दिसंबर 2023 शाम 4 बजे से 21 दिसंबर 2023 रात 11:55 बजे तक