एडिट विंडो आज से खुली
NBEMS आज से एडिट विंडो भी सक्रिय कर रहा है। इसके सुधार की अंतिम तारीख 14 दिसंबर 2025 हैं। इस तारीख तक उम्मीदवार अपनी फोटो, सिग्नेचर और अन्य महत्वपूर्ण विवरणों में जरूरी सुधार कर सकेंगे।
ये भी पढ़े: NIFT: निफ्ट में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, आठ फरवरी को होगा एग्जाम, 100 शहरों में बनेंगे परीक्षा केंद्र
NEET SS 2025 सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले NBEMS की वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं।
- NEET SS 2025 सेक्शन में जाएं।
- City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
- सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- डाउनलोड करें और इसकी एक प्रिंट कॉपी अपने पास रखें।
जरूरी बात
सिटी स्लिप सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी देती है। इसका एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। परीक्षा के दिन निर्धारित समय से पहले पहुंचे और अधिकारिक अपडेट केवल एनबीईएमएस की वेबसाइटों पर ही देखें।