NEET SS 2022 Counselling: सीट आवंटन परिणाम एक दिसंबर को
आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि यह एसएस काउंसलिंग 2022 के राउंड-1 के शुरू होने के संदर्भ में है, जो 22 नवंबर, 2022 से शुरू होने वाली थी। उम्मीदवार ध्यान दें कि च्वॉइस फिलिंग 25 नवंबर, 2022 से शुरू होगी और 28 नवंबर, 2022 को समाप्त होगी। च्वॉइस लॉकिंग को 28 नवंबर को ही पूरा करने की आवश्यकता है। इसके बाद सीट आवंटन की प्रक्रिया 29 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। तब जाकर नीट एसएस सीट आवंटन परिणाम एक दिसंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। नवीनतम अपडेट और घोषणाओं के लिए, MCC वेबसाइट पर नजर रखें।
NEET SS 2022 Counselling: नीट एसएस 2022 च्वॉइस फिलिंग
नीट एसएस 2022 चॉइस फिलिंग वह राउंड है जहां काउंसलिंग, आवंटन में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को वरीयता के क्रम में अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रम में प्रवेश करना होता है। काउंसलिंग राउंड में सीटों का आवंटन उम्मीदवारों द्वारा दर्ज किए गए विकल्पों और उनकी रैंक के आधार पर किया जाएगा। NEET SS 2022 च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने नीट एसएस 2022 च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कराया है या पंजीकरण के लिए पात्र हैं, उन्हें पहले काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पंजीकरण पूरा करना होगा।
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- विवरण दर्ज करें और पंजीकरण पूरा करें।
- दिए गए लिंक पर विकल्प दर्ज करने के लिए लॉगिन करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और अंतिम सबमिशन पर क्लिक करें।