फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Phase-2: आवेदन पत्र में सुधार का आज अंतिम मौका, समस्या आने पर इस नंबर पर करें संपर्क

Tue, 26 Oct 2021 11:10 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET Phase 2 Registration 2021 ends today: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए 26 अक्तूबर, 2021 तक नीट यूजी 2021 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने चरण 2 परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे एनटीए नीट की आधिकारिक साइट नीट.nta.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
NEET 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट फेस 2 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 26 अक्तूबर, 2021 को रात 11:50 बजे तक जारी रहेगी। नीट 2021 परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अधिक विवरण की जांच कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इससे पहले, नीट चरण 2 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर थी, जिसे बाद में 26 अक्तूबर, 2021 तक बढ़ा दिया गया था। साथ ही, उम्मीद है कि एनटीए जल्द ही नीट परिणाम 2021 की घोषणा कर सकती है। नीट चरण 2 पंजीकरण 2021 प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सीधा लिंक नीचे साझा किया गया है।

विज्ञापन

सूचना के दूसरे सेट को भरने और ऑनलाइन आवेदन के विवरण को सही या संशोधित करने के लिए उम्मीदवारों के कई अनुरोधों के कारण पंजीकरण की तिथि को बढ़ाया गया था। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम मिनट की परेशानी से बचने के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर नीट चरण 2 पंजीकरण 2021 को पूरा करें।

नीट चरण 2 पंजीकरण 2021: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन 

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर, 'नीट यूजी 2021 फॉर करेक्शन फेज 2' लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई विंडो पर, लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • 'उम्मीदवार का लॉगिन' दर्ज करें और आवश्यक विवरण भरें जिन्हें ठीक करने की आवश्यकता है।
  • 'सबमिट' पर क्लिक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट भी लें।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण जानकारी
इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि विवरण को सही करने का यह अंतिम अवसर है। यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए भी उपलब्ध है जिन्होंने पहले एक बार सुधार किया है। उम्मीदवारों कोसलाह दी जाती है कि वे फॉर्म में दर्ज अपनी ईमेल आईडी को क्रॉस चेक करें क्योंकि इसका उपयोग एनटीए द्वारा भविष्य में पत्राचार के लिए किया जाएगा। किसी भी विसंगति के मामले में, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क पर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या neet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। नीट चरण 2 पंजीकरण 2021 पर अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऊपर साझा की गई आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें