योग्यता अंक
योग्यता अंकों के अनुसार, सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्रता मानदंड 50वां पर्सेटाइल है, सामान्य-पीडब्ल्यूबीडी के लिए 45वां पर्सेटाइल है, और एससी, एसटी, ओबीसी के लिए यह 40 वां पर्सेटाइल है।
जल्द शुरू होगी काउंसलिंग
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) जल्द ही नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण शुरू करेगी और आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर पूरा शेड्यूल घोषित करेगी।
परिणामों की घोषणा करते समय एनबीईएमएस ने कहा था कि अखिल भारतीय कोटा (AIQ) के लिए NEET PG मेरिट सूची अलग से घोषित की जाएगी। NBEMS ने कहा कि प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी उम्मीदवार पात्रता मानदंडों के आधार पर 50% AIQ सीटों के लिए मेरिट सूची में नहीं होंगे। ऐसे उम्मीदवार पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य कोटा सीटों के लिए आवेदन कर सकेंगे।