NMC 15 सितंबर तक जारी होगी LOP
मंत्रालय ने नोटिस में कहा था कि ... नीट पीजी 2022 काउंसलिंग 01 सितंबर से शुरू होने वाली थी। हालांकि, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) वर्तमान शैक्षणिक वर्ष के लिए अनुमति पत्र (LOP) जारी करने की प्रक्रिया में है और वह 15 सितंबर तक संपन्न होगा। इसलिए, उम्मीदवारों के लाभ के लिए काउंसलिंग में अधिक सीटों को शामिल करने के लिए, सक्षम प्राधिकारी द्वारा NEET PG काउंसलिंग, 2022 को दोबारा शेड्यूल करने का निर्णय लिया गया है, जो 01 सितंबर से शुरू होने वाली थी।
करीब 60,000 सीटों के लिए होगी पीजी काउंसलिंग
आमतौर पर, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातकोत्तर), यानी नीट पीजी, जनवरी में आयोजित की जाती है और काउंसलिंग मार्च में शुरू होती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी और पिछले साल की प्रवेश प्रक्रिया में देरी के कारण इस साल की परीक्षा 21 मई को हुई थी और परिणाम एक जून को घोषित किया गया था। इस साल करीब 60,000 सीटों के लिए पीजी काउंसलिंग होने की संभावना है।
NEET PG Counselling को मिली थी हरी झंडी
नीट पीजी 2022 की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र अखिल भारतीय कोटे की सीटों, राज्य के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों, केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान पाठ्यक्रम और कॉलेजों के संबंध में अपनी पसंद भर सकेंगे। अधिकारियों ने कहा कि सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और अखिल भारतीय कोटे का 50 प्रतिशत और मेडिकल और डेंटल कॉलेजों दोनों के राज्य कोटे का 50 प्रतिशत एक साथ काउंसलिंग शुरू होगी। सुप्रीम कोर्ट से हाल ही में नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया को हरी झंडी मिली थी। नीट पीजी 2022 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का संचालन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से किया जाएगा।