फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2022: नीट पीजी काउंसलिंग से पहले तैयार रखें ये जरूरी दस्तावेज, यहां देखें सूची

Mon, 04 Jul 2022 08:51 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG Counselling 2022: पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिला चाहने वाले उम्मीदवार अब काउंसलिंग की तैयारी में जुट जाएं। ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों की 50 प्रतिशत सीटों के लिए काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में की जाएगी। 
विज्ञापन
नीट पीजी काउंसलिंग 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG Counselling 2022: नीट पीजी परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार ध्यान दें कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से जल्द ही 2022 के लिए नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा की जाने वाली है। ऐसे में पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिला चाहने वाले उम्मीदवार अब काउंसलिंग की तैयारी में जुट जाएं। ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों की 50 प्रतिशत सीटों के लिए काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में की जाएगी। 

विज्ञापन

NEET PG पहले एआई कोटा फिर स्टेट कोटा काउंसलिंग

इससे पहले राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड की ओर से नीट पीजी के परिणाम एक जून को natboard.edu.in पर जारी किए गए थे। सभी उम्मीदवार जो राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर 2022 (NEET PG) में उपस्थित हुए थे और इसे क्वालीफाई कर चुके हैं, वे काउंसलिंग शेड्यूल जारी होने के बाद mcc.nic.in पर जांच कर सकेंगे तथा उसे डाउनलोड कर सकेंगे। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से ऑल इंडिया कोटे का काउंसलिंग शेड्यूल जारी करने की घोषणा के बाद संबंधित राज्य नीट पीजी काउंसलिंग स्टेट कोटा की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

 

NEET PG कुल सीटों में से 50 फीसदी एआईक्यू में

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी केंद्रीय विश्वविद्यालयों, सरकारी संस्थानों, डीम्ड विश्वविद्यालयों, एएफएमएस और ईएसआईसी संस्थानों में कुल सीटों में से एआईक्यू की 50 प्रतिशत सीटों के लिए परामर्श कार्यक्रम जारी करेगी। जबकि शेष 50 प्रतिशत सीट संबंधित राज्यों के द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से भरी जाएंगी। काउंसलिंग शेड्यूल जारी होने के तुरंत बाद नीट पीजी 2022 के लिए पंजीकरण की तारीखों को amarujala.com/education पर साझा किया जाएगा।

यहां उन सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची दी गई है, जिनकी उम्मीदवारों को नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के लिए पंजीकृत करने के दौरान आवश्यकता होगी। ऐसे में काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार इन दस्तावेजों को संभालकर तथा इनकी स्कैन छवियां और अतिरिक्त फोटो कॉपी करवाकर रख लें। 

NEET PG Counselling जरूरी दस्तावेज

  1. जन्म तिथि प्रमाण- पत्र
  2. वैध आईडी प्रमाण- पत्र
  3. जाति प्रमाण- पत्र (यदि लागू हो)
  4. विकलांगता प्रमाण- पत्र, (यदि लागू हो)
  5. नीट पीजी 2022 एडमिट कार्ड
  6. नीट पीजी 2022 परिणाम
  7. एमबीबीएस या बीडीएस पेशेवर परीक्षाओं की मार्कशीट
  8. एमबीबीएस या बीडीएस डिग्री सर्टिफिकेट
  9. इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण- पत्र
  10. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा जारी पंजीकरण प्रमाण- पत्र

 
विज्ञापन

NEET PG चार राउंड में हो सकती है काउंसलिंग

विशेष रूप से, नीट पीजी 2022 की काउंसलिंग प्रक्रिया 2021 के पैटर्न के समान होने की संभावना है। नीट पीजी 2021 काउंसलिंग को क्लीयर करने वाले उम्मीदवारों को चार राउंड - एआईक्यू राउंड 1, एआईक्यू राउंड 2, एआईक्यू मॉप अप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वेकेंसी में मौका दिया गया था। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि नीट पीजी 2022 की काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में अधिक विवरण मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से mcc.nic.in पर काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा के बाद जारी किया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें