फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG Counselling 2021: कॉलेजों का विकल्प भरने व लॉक करने का आज अंतिम दिन

Mon, 17 Jan 2022 05:07 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नीट पीजी के लिए 12 जनवरी से काउंसलिंग की शुरुआत हुई थी। यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण नहीं किया है। उनके पास आज अंतिम दिन है। ऐसे अभ्यर्थी दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
नीट पीजी काउंसलिंग 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा(नीट) पीजी की काउंसलिंग के तहत आज कॉलेजों के लिए विकल्प भरने व लॉक करने का अंतिम दिन है। विकल्प भरने के लिए छात्रों के पास रात 11 बजकर 55 मिनट है, जबकि विकल्पों को लॉक करने के लिए दोपहर तीन बजे से रात 11 बजकर 55 मिनट का समय दिया गया है। इसके बाद दो दिन छात्रों का सत्यापन किए जाने के बाद सीटों का आवंटन होना शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नीट पीजी के लिए 12 जनवरी से काउंसलिंग की शुरुआत हुई थी। यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण नहीं किया है। उनके पास भी सोमवार को अंतिम दिन है। ऐसे अभ्यर्थी दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया है, लेकिन अभी तक फीस का भुगतान नहीं किया है। ऐसे अभ्यर्थी भी दोपहर तीन बजे तक फीस का भुगतान कर सकते हैं। गौरतलब है कि नीट की काउंसलिंग करने वाली कमेटी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी(एमसीसी) ने इस बार पंजीकरण व फीस के लिए छह दिन व विकल्प भरने और लॉक करने के लिए पांच दिनों का समय दिया था।

18 जनवरी से होगा अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन
सोमवार को पहले पंजीकरण समेत अन्य प्रक्रिया खत्म होने के बाद मंगलवार और बुधवार को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न कॉलेजों की ओर से यह सत्यापन प्रक्रिया चलेगी। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीटों का आवंटन किया जाएगा। 
विज्ञापन


20 जनवरी से आवंटित होगी सीटें
उक्त प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमसीसी की ओर से 20 जनवरी से सीटों का आवंटन शुरू किया जाएगा। इसके तहत दो दिनों के भीतर पहले चरण के लिए सीटें आवंटित की जाएगी। सीटों का आवंटन पूरा होने पर 22 जनवरी को पहले चरण का परिणाम जारी किया जाएगा। इन दोनों प्रक्रियाओं को पूरा होने में तीन दिनों का समय दिया गया है। 

23 से 28 जनवरी तक छात्रों को दाखिला करना होगा सुनिश्चित
बीते 16 दिनों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 23 जनवरी से छात्रों को उनके संबंधित कॉलेजों द्वारा मिली गई सीटों को लेकर कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। इसके लिए छात्रों को छह दिनों का समय दिया गया है। छात्र 23 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक अपने-अपने कॉलेजों में आवंटित सीटों को लेकर रिपोर्ट कर सकते हैं। 

दूसरे चरण के लिए तीन फरवरी से शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया
जो छात्र पहले चरण की प्रक्रिया में दाखिले से चूक जाएंगे, ऐसे छात्रों के लिए तीन फरवरी से दूसरे चरण के लिए पंजीकरण और फीस की प्रक्रिया शुरू होगी। दूसरे चरण के लिए 19 फरवरी तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। इस प्रक्रिया को 22 दिनों के बजाय 21 दिनों में ही पूरा किया जाएगा। गौरतलब है कि पहले चरण की प्रक्रिया के लिए एमसीसी ने 22 दिनों का शेड्यूल तैयार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें