फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2025: नीट पीजी के लिए शहर चुनने की विंडो खुली, जल्द करें अपनी पसंद दर्ज; तीन अगस्त को होगा एग्जाम

Fri, 13 Jun 2025 07:21 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2025: एनबीईएमएस ने शुक्रवार (13 जून) को नीट पीजी के लिए शहर की पसंद फिर से जमा करने की सुविधा शुरू कर दी है। अब पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा शहर का विकल्प फिर से जमा कर सकते हैं। परीक्षा 3 अगस्त को होनी तय है।
विज्ञापन
शहर सूचना पर्ची - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2025 Exam City Window Open: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज (13 जून) नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG 2025) के लिए परीक्षा शहर की पसंद फिर से जमा करने की सुविधा शुरू कर दी है। अब पंजीकृत उम्मीदवार 17 जून तक आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in. पर परीक्षा शहर का विकल्प फिर से जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार, उम्मीदवारों को पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर शहर आवंटित किए जाएंगे। आवेदन फॉर्म में उपलब्ध शहरों की सूची दिखाई जाएगी और वहीं से चयन करना होगा।

विज्ञापन

NBEMS ने साफ किया है कि वे उम्मीदवारों को उनके करेस्पॉन्डेंस स्टेट में केंद्र आवंटित करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन प्रशासनिक सीमाओं के चलते इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती। यदि किसी राज्य में सीट नहीं बचती, तो केंद्र अन्य राज्यों में भी आवंटित किया जा सकता है। इसके अलावा, परीक्षा अब आधिकारिक सूचना बुलेटिन में सूचीबद्ध शहरों के अलावा ऑनलाइन मोड में और अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

NEET PG Admit Card Date: 21 जुलाई को आएगी सिटी स्लिप, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड

नीट पीजी 2025 सिटी स्लिप 21 जुलाई को और एडमिट कार्ड 31 जुलाई को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके नीट पीजी हॉल टिकट पर परीक्षा दिवस संबंधी दिशा-निर्देशों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जिसमें नाम, परीक्षा शहर, केंद्र, जन्म तिथि और अन्य विवरण शामिल होंगे।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सत्यापन के लिए परीक्षा केंद्र पर अपना वैध पहचान पत्र और नीट पीजी प्रवेश पत्र साथ ले जाएं।

3 अगस्त को होगी परीक्षा

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने एनबीई बोर्ड को परीक्षा में किसी भी तरह की अनियमितता से बचने के लिए नीट पीजी 2025 को एक ही शिफ्ट में आयोजित करने का आदेश दिया था। एनबीईएमएस 3 अगस्त को नीट पीजी 2025 को एक ही शिफ्ट में आयोजित करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें