फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2022 Result: नीट पीजी ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए रिजल्ट घोषित, यहां देखें अपना स्कोर कार्ड

Wed, 13 Jul 2022 10:12 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2022 Result : NBEMS ने AIQ 50 प्रतिशत कोटा सीटों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर के परिणाम एवं स्कोर कार्ड (NEET PG Result ScoreCard) 2022 जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
NEET PG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2022 Result ScoreCard for AIQ Seats Declared: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से बुधवार, 13 जुलाई को अखिल भारतीय 50 प्रतिशत कोटा (AIQ) सीटों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा  स्नातकोत्तर परिणाम (NEET PG Result) एवं स्कोर कार्ड 2022 जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार जो अखिल भारतीय कोटा श्रेणी के तहत नीट पोस्ट ग्रेजुएट 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम सह स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट - natboard.edu.in और nbe.edu.in से देख सकते हैं। 

विज्ञापन

NEET PG 2022 Result रिकॉर्ड 13 दिन में जारी किए थे

इससे पहले एक जून को एनबीई यानी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से नीट पीजी प्रवेश परीक्षा 2022 के रिजल्ट रिकॉर्ड 13 दिन में जारी किए गए थे। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने बोर्ड की सराहना भी की थी। वहीं, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के पत्र दिनांक 30 जून, 2022 के अनुसार, जम्मू- कश्मीर सहित भारत के सभी राज्य / केंद्र शासित प्रदेश के उम्मीदवार इस शैक्षणिक सत्र 2022 के से अखिल भारतीय 50 फीसदी कोटा की सीटों में दाखिले के लिए काउंसलिंग में भाग ले पाएंगे। 
 

NEET PG 2022 Result एआईक्यू कोटा के लिए कट-ऑफ स्कोर 

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अखिल भारतीय कोटा की 50 प्रतिशत सीटों पर 2022 के सत्र में एमडी / एमएस और अन्य स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के संबंध में मेरिट सूची घोषित कर दी गई है। नीट पीजी एआईक्यू की मेरिट सूची को एनबीईएमएस वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर देखा जा सकता है। एआईक्यू कोटा के लिए कट-ऑफ स्कोर सामान्य / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 275, एससी / एसटी / ओबीसी के लिए 245, एससी / एसटी / ओबीसी श्रेणी के पीडब्ल्यूडी और यूआर-पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए 260 हैं।
 

NEET PG 2022 ScoreCard एआईक्यू कोटा के लिए ऐसे करें चेक?

  1. नीट पीजी उम्मीदवार सबसे पहले एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध NEET PG 2022 Result लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  5. अब अपना रिजल्ट चेक करें और मेरिट सूची के पेज डाउनलोड कर लें। 
  6. हालांकि, व्यक्तिश: स्कोरकार्ड 18 जुलाई, 2022 को या उसके बाद नीट-पीजी की वेबसाइट nbe.edu.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
  7. भविष्य की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें