नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक एनबीई ने नीट पीजी 2021 के लिए पंजीकरण विंडो और एडिट विंडो फिर से खोल दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 अगस्त, 2021 तक नीट पीजी 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन्होंने आवेदन पत्र जमा कर दिया है वे 20 अगस्त तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। बता दें कि एनबीई 11 सितंबर, 2021 को नीट पीजी 2021 परीक्षा आयोजित करने जा रहा है।
एनबीई नीट पीजी 2021: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट यानी nbe.edu.in पर जाएं।
जिन अभ्यर्थियों ने नीट-पीजी 2021 परीक्षा के लिए पहले ही पंजीकरण करा लिया था, वे चाहें तो इस विंडो के दौरान अपनी श्रेणी और ईडब्ल्यूएस स्थिति बदल सकते हैं। हालांकि, विंडो आवेदन पत्र में पहले से प्रदान की गई किसी भी अन्य जानकारी में परिवर्तन की अनुमति नहीं है। एडिट विंडो 16 अगस्त को दोपहर 3 बजे से खुलेगी और 20 अगस्त को रात 11:55 बजे बंद हो जाएगी।