फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2021: इस तारीख को जारी होंगे स्कोर कार्ड, एनबीई ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

Sat, 02 Oct 2021 12:01 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2021: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज, NBE ने NEET PG रिजल्ट 2021 स्कोरकार्ड के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आधिकारिक नोटिस को उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक साइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
NEET PG 2021 Score Card and Rank - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) 2021 रैंक और स्कोर कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। हाल ही में जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक 9 अक्तूबर, 2021 को एनबीई द्वारा व्यक्तिगत स्कोर कार्ड जारी कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu पर जा सकते हैं। बता दें कि नीट पीजी 2021 का परिणाम 28 सितंबर, 2021 को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कर दिया गया था।

विज्ञापन

एनबीई द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, नीट पीजी 2021 के परिणाम उम्मीदवारों के रैंक को दर्शाते हुए पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परिणाम की जांच नहीं की है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। गौरतलब हे कि नीट पीजी 2021 का आयोजन 2021 शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा और अन्य पाठ्यक्रमों में उम्मीदवारों के प्रवेश के लिए किया जाता है।

नीट पीजी 2021 रैंक और स्कोर कार्ड: अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट-nbe.edu.in पर जाएं।
  • अब नीट पीजी 2021 टैब पर क्लिक करें। एक नई विंडो खुलेगी।
  • इसके बाद, NEET PG 2021 रैंक और स्कोर कार्ड के लिए लिंक उपलब्ध होगा।
  • उम्मीदवारों को अपने व्यक्तिगत स्कोर कार्ड देखने के लिए अपनी साख जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति अपने पास रख लें।
विज्ञापन

क्या है नीट पीजी रैंक?
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि नीट पीजी रैंक 2021, "टाई-ब्रेकर मानदंड लागू करने के बाद नीट-पीजी 2021 में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों के बीच उम्मीदवार की समग्र योग्यता स्थिति है। एनबीई द्वारा रैंक और स्कोर कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा NEET PG 2021 काउंसलिंग ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। अन्य जानकारी जैसे सही प्रतिक्रियाओं की कुल संख्या, किसी विशेष उम्मीदवार द्वारा गलत प्रतिक्रियाएं आदि आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें