फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2021: पांच दौर की काउंसलिंग के बावजूद खाली रहीं नीट पीजी की 1456 सीटें

Fri, 22 Jul 2022 07:49 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2021 Counselling Vacant Seats: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2021 स्नातकोत्तर (NEET PG 2021) के तहत लिए गए दाखिलों में इस साल 1456 सीटें खाली रही हैं।  
विज्ञापन
नीट पीजी काउंसलिंग 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2021 Counselling Vacant Seats: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा को बताया कि नीट पीजी 2021 के लिए इस साल पांच अलग- अलग राउंड में काउंसलिंग आयोजित की गई थी। इसके बावजूद स्नातकोत्तर यानी पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में 1456 सीटें खाली रहीं हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने दी। 

विज्ञापन

स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2021 स्नातकोत्तर (NEET PG 2021) के तहत लिए गए दाखिलों में इस साल 1456 सीटें खाली रही हैं। मंत्री ने बताया कि सभी सीटों को भरने के लिए पांच दौर की काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की गई थी। विशेष दौर की काउंसलिंग के बावजूद इन्हें भरा नहीं जा सका। 

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी करती है आयोजन

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) को काउंसलिंग कराने का जिम्मा सौंपा है। काउंसलिंग संबंधी सभी फैसले मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से ही लिए जाते हैं। स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि डीम्ड विश्वविद्यालयों की रिक्त सीटों को संबंधित विश्वविद्यालयों को वापस कर दिया गया है। स्वास्थ्य राज्य मंत्री इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या काउंसलिंग के सभी स्वीकार्य दौर खत्म होने के बाद भी सीटें खाली हैं? 
विज्ञापन

इसके जवाब में उन्होंने कहा कि एमसीसी ने शैक्षणिक वर्ष 2021 के लिए पीजी सीटों के लिए काउंसलिंग के एक विशेष दौर सहित पांच दौर की काउंसलिंग आयोजित की। इसके बावजूद 1,456 सीटें खाली रहीं। डीम्ड विश्वविद्यालयों के संबंध में खाली सीटों को संबंधित विश्वविद्यालयों में वापस कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : CBSE 10th Result : सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में भी बेटियों का जलवा, लड़कों को 1.41 फीसदी से पछाड़ा


यह भी पढ़ें : CBSE 10th 12th Toppers List: सीबीएसई ने नहीं जारी की टॉपर्स लिस्ट, सामने आई यह बड़ी वजह


यह भी पढ़ें : CBSE 12th Result Out Live: लड़कियों ने 3.29 फीसदी से मारी बाजी, 92.71 फीसदी रहा कुल परिणाम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें