कल करना होगा रिपोर्ट
एमसीसी शेड्यूल के अनुसार, सीट-आवंटित उम्मीदवारों को कल 22 अगस्त को आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) या डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शामिल होने की अंतिम तिथि 28 अगस्त है।
आवश्यक दस्तावेज
नीट एमडीएस काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रिपोर्टिंग करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने होंगे।
- अनंतिम आवंटन पत्र (एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है)
- एडमिट कार्ड
- स्कोरकार्ड
- बी.डी.एस. के पिछले शैक्षणिक प्रमाण-पत्र
- चिकित्सा पंजीकरण प्रमाणपत्र
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- पहचान प्रमाण पत्र जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट आदि
ऐसे डाउनलोड करें नीट एमडीएस काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके काउंसलिंग के राउंड 3 का सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध एमडीएस टैब पर क्लिक करें।
- 'NEET MDS 2024 के राउंड 3 का अंतिम परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें।
- अपनी रैंक और सीट आवंटन स्थिति की जांच करें।