NEET MDS 2023 Master of Dental Surgery Application: मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (नीट-एमडीएस) 2023 के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सोमवार, 30 जनवरी को रात्रि 11.59 बजे के बाद बंद हो जाएंगे। जिन लोगों ने अभी तक नीट एमडीएस के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अपने फॉर्म natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जमा कर सकते हैं। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) एक मार्च को नीट मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी आयोजित करेगा।
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
होम पेज पर NEET MDS के बगल में स्थित परीक्षा टैब पर क्लिक करें।
अब, एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
पहले रजिस्टर करें और फिर आवेदन फॉर्म भरें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन पत्र जमा करें और पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंट आउट लें।