फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET MDS 2022: आज जारी होंगे नीट एमडीएस 2022 परीक्षा के प्रवेश पत्र, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Mon, 25 Apr 2022 12:30 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET MDS 2022: परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिहाज से एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
NEET MDS 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET MDS 2022: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (मेडिकल साइंस)  (NBEMS) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट एमडीएस 2022 के लिए प्रवेश पत्र 25 अप्रैल, 2022 को जारी किए जाएंगे। यह ऑनलाइन माध्यम से ही छात्रों को उपलब्ध होंगे। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं, वह अपना प्रवेश पत्र राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (मेडिकल साइंस) की आधिकारिक वेबसाइट  natboard.edu.in पर जाकर चेक कर के डाउनलोड कर सकेंगे। हम इस खबर में आपको प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन

NEET MDS 2022: इस तारीख को होनी है परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की ओर से NEET MDS 2022 परीक्षा का आयोजन 2 मई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें। 

NEET MDS 2022: इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिहाज से एक अहम दस्तावेज है। बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार इन्हें अच्छे से पढ़ लें इनका पालन करें। 
 
विज्ञापन

NEET MDS 2022: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे examinations के टैब में जाएं।
  • अब यहां आपको नीट एमडीएस का ऑप्शन दिखेगा।
  • इस पर जाकर प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसे चेक कर डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें