फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2021: जारी होने वाला है रिजल्ट, अगर नहीं हुए आप इसमें सिलेक्ट तो भी आपके पास होंगे बहुत सारे विकल्प

सार

NEET 2021 के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। इस बार NEET में तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2021 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के परिणामों का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एप्लीकेशन में करेक्शन की तारीख खत्म होने के बाद जल्द ही NEET 2021 का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। यह परीक्षा पूरे देश भर में 12 सितंबर 2021 को आयोजित की गई थी और इसमें तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल ही में NEET 2021 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका देते हुए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो को एक बार फिर से खोल कर अभ्यर्थियों को 26 अक्टूबर तक अपने आवेदन में सुधार का मौका दिया था। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित जानकारियों के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। वहीं, अगर आप अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे NEET Online Course- Join Now की भी मदद ले सकते हैं।

कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट :

NEET 2021 के रिजल्ट के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं जारी हुई है। हालांकि, यह उम्मीद जताई जा रही है कि एप्लीकेशन करेक्शन की तारीख खत्म होने के बाद इसके परिणाम जारी किए जा सकते हैं। वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका रिजल्ट इसी महीने के आखिर तक जारी किया जा सकता है। गौरतलब है की इससे पहले NEET 2021 की प्रोविजनल आंसर की 15 अक्टूबर को जारी की गई थी। 

अगर नहीं हुए सिलेक्ट तो इन विकल्पों को आजमा सकते हैं आप

NEET 2021 में तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है लेकिन इस परीक्षा में सीटें बेहद कम हैं इसलिए लाखों अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लग सकती है। बायोलॉजी से बारहवीं करने वाले ऐसे अभ्यर्थी बिना मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिए हुए भी नीचे दिए गए कोर्सेस के जरिए मेडिकल क्षेत्र में काम कर सकते हैं।

विज्ञापन

वेटरनरी साइंसेज (BVSc)- इस क्षेत्र में जानवरों और पक्षियों में बीमारियों की रोकथाम,  निदान और उपचार का अध्ययन शामिल है। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ बारहवीं करने वाले छात्र वेटरनरी साइंसेज से स्नातक कर सकते हैं। 
नर्सिंग - फिजिक्स , केमिस्ट्री और बायोलॉजी  विषयों के साथ बारहवीं पास करने वाले छात्र इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। 
फिजियोथेरेपी- बारहवीं में 50 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र इस कोर्स को कर सकते हैं। इस कोर्स में छात्रों को किसी भी एक्सीडेंट या चोट से उत्पन्न होने वाली शारीरिक समस्याओं को फिजिकल थेरेपी के माध्यम से ठीक करना सिखाया जाता है।
विज्ञापन

बायोमेडिकल - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में बारहवीं पास करने वाले छात्र इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स का उद्देश्य चिकित्सा जगत के भीतर इंजीनियरिंग के प्रैक्टिसेज को शामिल करना है।
फॉरेंसिक साइंस- साइंस स्ट्रीम से बारहवीं पास छात्र इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स में अपराधों की जांच, सबूतों का विश्लेषण और अपराधों के समाधान से संबंधित अन्य चीजों का विश्लेषण करना सिखाया जाता है।
बायोटेक्नोलॉजी - फिजिक्स , केमेस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ बारहवीं करने वाले छात्र इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
न्यूट्रिशन - बायोलॉजी या लाइफ साइंस विषयों के साथ बारहवीं पास करने वाले छात्र इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। 
माइक्रोबायोलॉजी - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं करने वाले छात्र इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। यह कोर्स बैक्टीरिया तथा सूक्ष्मजीवों के अध्ययन से संबंधित है।

कैसे करे तैयारी :

अगर आप NEET, NDA&NA जैसे एंट्रेंस टेस्ट या सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें