राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट 2021 का परिणाम जारी करने की तैयारी चल रही है। एनटीए द्वारा जल्द ही नीट 2021 का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इस बीच, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने पहले और दूसरे चरण के विवरण में सुधार के लिए समय सीमा फिर से बढ़ा दी है और नीट परिणाम के संबंध में महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर दी है और चरण 2 पंजीकरण विवरण को अपडेट कर दिया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे निम्नलिखित क्षेत्रों को neet.nta.nic.in पर जाकर जरूर चेक कर लें।
ध्यान रहे कि सुधार विंडो अब 14 अक्तूबर, 2021 को रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लिंग, राष्ट्रीयता, ईमेल आईडी, श्रेणी, उप-श्रेणी और क्षेत्र के तहत साझा की गई जानकारी को फिर से जांचें और सही करें (यदि आवश्यक हो)। सुधार करने की सुविधा उन छात्रों के लिए भी उपलब्ध है, जिन्होंने पहले सुधार किया है।