फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2021: एनटीए इस तारीख तक जारी कर सकता है उत्तर कुंजी, अभ्यर्थी ऐसे करें अपने स्कोर की गणना

Thu, 16 Sep 2021 12:39 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET 2021 Answer Key: 16 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र भरा था, हालांकि कुल पंजीकृत उम्मीदवारों में से 95 फीसदी अभ्यर्थी ही परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। अब एनटीए द्वारा परीक्षा का परिणाम 10 अक्टूबर, 2021 तक घोषित करने की संभावना है।
विज्ञापन
NEET 2021 Answer key
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की उत्तर कुंजी 25 सितंबर, 2021 तक जारी करने की संभावना जताई जा रही है। नीट की आंसर-की 2021 जारी हो जाने के बाद, अभ्यर्थी एनटीए द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अपनी आपत्ति, यदि कोई हो तो, दर्ज कर सकते हैं। बता दें, एनटीए ने 12 सितंबर को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में नीट 2021 की परीक्षा आयोजित की थी। कोविड 19 प्रोटोकॉल और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए 16 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की गई थी। 

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी करेगा। अभ्यर्थी नीट आंसर-की 2021 का उपयोग करके स्कोर की गणना कर सकते हैं। जानिए कैसे... 

विज्ञापन

नीट उत्तर कुंजी 2021: स्कोर की गणना कैसे करें

  • पहले चरण में, छात्रों को उत्तर कुंजी के साथ अपने उत्तरों का मिलान करना होगा। आधिकारिक कुंजी जारी होने के बाद, छात्र नीट ओएमआर शीट की पीडीएफ कॉपी के साथ अपने उत्तर का मिलान कर सकते हैं।
  • फिर अपना नीट स्कोर जानने के लिए सही और गलत प्रतिक्रियाओं की गणना करें।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक आवंटित करें और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लें।
  • यदि किसी प्रश्न के लिए एक से अधिक उत्तर चिह्नित हैं, तो छात्र इसे अनुत्तरित मान सकते हैं और शून्य आवंटित कर सकते हैं।
विज्ञापन

10 अक्तूबर तक जारी हो सकता है परिणाम
बता दें कि इस बार नीट 2021 की परीक्षा हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी सहित 9 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की गई थी। इसके लिए 16 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र भरे थे, हालांकि कुल पंजीकृत उम्मीदवारों में से 95 फीसदी अभ्यर्थी ही परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। अब इस परीक्षा का परिणाम 10 अक्टूबर, 2021 तक घोषित किया जा सकता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नीट उत्तर कुंजी 2021 पर अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें