फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2020: इस बार साल में एक या दो बार होगी परीक्षा, सामने आया जवाब

Fri, 23 Aug 2019 11:54 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीट 2020 का शेड्यूल जारी
विज्ञापन

मेडिकल के यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2020 का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। यह परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इसका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन शुरू होने से लेकर परीक्षा और परिणाम की घोषणा तक की तारीखों के बारे में भी जानकारी दे दी गई है। 

विज्ञापन


वहीं, नीट को साल में एक या दो बार किए जाने के सवाल का भी जवाब मिल गया है। गौरतलब है कि जब से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main) को साल में दो बार आयोजित किए जाने का फैसला लिया गया, तब से ही नीट पर भी चर्चा चल रही थी। स्टूडेंट्स, पैरेंट्स से लेकर अन्य संबंधित शिक्षाविद भी यह सवाल उठा रहे थे कि क्या नीट भी साल में दो बार आयोजित किया जाएगा? 2019 में तो ऐसा नहीं हुआ। फिर उम्मीद जताई जा रही थी कि 2020 में ऐसा हो सकता है। 

एनटीए द्वारा परीक्षा का शेड्यूल जारी किए जाने के बाद इस सवाल का जवाब भी सामने आ गया है। इस बारे में पूरी जानकारी आगे दी जा रही है।

विज्ञापन

  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जो शेड्यूल जारी किया है उसमें नीट के लिए रजिस्ट्रेशन किए जाने की शुरुआत 2 दिसंबर 2019 से होगी।
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2019 तय की गई है।
  • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के करीब तीन महीने बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे, वे 27 मार्च 2020 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 
  • वहीं, नीट की परीक्षा इस बार भी पेन एंड पेपर मोड पर ही ली जाएगी। इसे कंप्यूटर मोड पर शिफ्ट नहीं किया गया है। परीक्षा 3 मई 2020 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

    ये भी पढें : अब CBSE ने खुद बताया- नए पैटर्न पर ही होगी बोर्ड परीक्षा, जानें किस तरह के होंगे सवाल
     
  • इसके परिणाम की घोषणा 4 जून 2020 को की जाएगी। 
  • एनटीए ने जेईई मेन-1 और जेईई मेन-2 दोनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। क्योंकि यह परीक्षा साल में दो बार होती है। जबकि नीट के लिए एक ही परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया है। यानी 2020 में भी अभ्यर्थियों को नीट के लिए एक ही मौका मिलेगा। इसे साल में दो बार आयोजित नहीं किया जा रहा है।
ये भी पढें : कक्षा 9वीं व 11वीं के लिए बोर्ड का ऐसा फैसला, जिसके विरोध में उतर आए देश भर के पैरेंट्स-टीचर्स
 
NTA द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें