फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main, NEET से लेकर UGC NET तक, NTA ने जारी किया सभी परीक्षाओं का शेड्यूल

Thu, 22 Aug 2019 02:39 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
  • आवेदन की तारीख से लेकर परीक्षा और रिजल्ट की घोषणा की भी दी जानकारी
विज्ञापन
एनटीए ने जारी किया परीक्षाओं का शेड्यूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपने द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन, नेशनल एंट्रेंस कम एलिजिबिलिटी टेस्ट (NEET) से लेकर यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET), सीएसआईआर नेट, डीयू एंट्रेंस, इग्नू एंट्रेंस, सीमैट, जीपैट समेत अन्य कई परीक्षाओं के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। इन परीक्षाओं के लिए वर्ष 2019 से लेकर 2020 तक किन तारीखों में आवेदन शुरू होंगे, कब परीक्षा होगा और कब परिणाम की घोषणा की जाएगी, ये सभी जानकारी जारी की जा चुकी है।

विज्ञापन


हम आपको एनटीए द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं के आधिकारिक शेड्यूल की पूरी जानकारी आगे दे रहे हैं। इसके अलावा आगे दी गई लिंक से आप आधिकारिक अधिसूचना भी बेहद आसानी से देख सकते हैं।

कब होगी कौन सी परीक्षा, कब से होंगे आवेदन?

यूजीसी नेट दिसंबर 2019 (UGC NET December 2019)
  • परीक्षा का माध्यम - कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी
  • रजिस्ट्रेशन की तारीख - 9 सितंबर 2019 से लेकर 9 अक्टूबर 2019 तक
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे - 11 नवंबर 2019 से
  • परीक्षा की तारीख - 1 दिसंबर 2019
  • परिणाम जारी होने की तारीख - 11 दिसंबर 2019
यूजीसी नेट जून 2020 (UGC NET June 2020)
  • परीक्षा का माध्यम - कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी
  • रजिस्ट्रेशन की तारीख - 16 मार्च 2020 से लेकर 16 अप्रैल 2020 तक
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे - 15 मई 2020 से
  • परीक्षा की तारीख - 15 जून 2020 से लेकर 20 जून 2020 तक
  • परिणाम जारी होने की तारीख - 5 जुलाई 2020
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2020)
  • परीक्षा का माध्यम - कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी
  • रजिस्ट्रेशन की तारीख - 1 नवंबर 2019 से लेकर 30 नवंबर 2019 तक
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे - 24 दिसंबर 2019 से
  • परीक्षा की तारीख - 24 जनवरी 2020
  • परिणाम जारी होने की तारीख - 3 फरवरी 2020
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT 2020)
  • परीक्षा का माध्यम - कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी
  • रजिस्ट्रेशन की तारीख - 1 नवंबर 2019 से लेकर 30 नवंबर 2019 तक
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे - 24 दिसंबर 2019 से
  • परीक्षा की तारीख - 24 जनवरी 2020
  • परिणाम जारी होने की तारीख - 3 फरवरी 2020

जेईई मेन-1, जेईई मेन-2, सीएसआईआर नेट का शेड्यूल आगे देखें

जेईई मेन जनवरी 2020 (JEE Main January 2020)
  • परीक्षा का माध्यम - कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी
  • रजिस्ट्रेशन की तारीख - 2 सितंबर 2019 से लेकर 30 सितंबर 2019 तक
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे - 6 दिसंबर 2019 से
  • परीक्षा की तारीख - 6 से 11 जनवरी 2020 तक
  • परिणाम जारी होने की तारीख - 31 जनवरी 2020
जेईई मेन अप्रैल 2020 (JEE Main April 2020)
  • परीक्षा का माध्यम - कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी
  • रजिस्ट्रेशन की तारीख - 7 फरवरी 2020 से लेकर 7 मार्च 2020 तक
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे - 16 मार्च 2020 से
  • परीक्षा की तारीख - 3 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल 2020 तक
  • परिणाम जारी होने की तारीख - 30 अप्रैल 2020
सीएसआईआर नेट (CSIR UGC NET December 2019)
  • परीक्षा का माध्यम - कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी
  • रजिस्ट्रेशन की तारीख - 9 सितंबर 2019 से लेकर 9 अक्टूबर 2019 तक
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे - 9 नवंबर 2019 से
  • परीक्षा की तारीख - 15 दिसंबर 2019
  • परिणाम जारी होने की तारीख - 31 दिसंबर 2019
सीएसआईआर नेट (CSIR UGC NET June 2020)
  • परीक्षा का माध्यम - कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी
  • रजिस्ट्रेशन की तारीख - 16 मार्च 2020 से लेकर 15 अप्रैल 2020 तक
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे - 15 मई 2020 से
  • परीक्षा की तारीख - 21 जून 2020
  • परिणाम जारी होने की तारीख - 5 जुलाई 2020

नीट 2020, दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का शेड्यूल आगे देखें

विज्ञापन

नीट यूजी (NEET UG 2020)
  • परीक्षा का माध्यम - पेन-पेपर मोड पर परीक्षा होगी (ऑफलाइन)
  • रजिस्ट्रेशन की तारीख - 2 दिसंबर 2019 से लेकर 31 दिसंबर 2019 तक
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे - 27 मार्च 2020 से
  • परीक्षा की तारीख - 3 मई 2020
  • परिणाम जारी होने की तारीख - 4 जून 2020
दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (DUET 2020)
  • परीक्षा का माध्यम - कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी
  • रजिस्ट्रेशन की तारीख - 2 मार्च 2020 से लेकर 31 मार्च 2020 तक
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे - 30 अप्रैल 2020 से
  • परीक्षा की तारीख - 2 जून 2020 से लेकर 9 जून 2020 तक
  • परिणाम जारी होने की तारीख - 25 जून 2020
ये भी पढ़ें : अब CBSE ने खुद बताया- नए पैटर्न पर ही होगी बोर्ड परीक्षा, जानें किस तरह के होंगे सवाल
 
इसके अलावा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT) एमबीए एडमिशन टेस्ट 2020, ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2020, नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट (NCHM JEE) 2020 एडमिशन टेस्ट, इग्नू एमबीए और बीएड एडमिशन टेस्ट 2020, इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (ICAR) AIEEE 2020, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (JNUET) 2020 का शेड्यूल देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

NTA द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें