एडमिट कार्ड में शामिल महत्वपूर्ण जानकारी
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- ITI कोड
- ट्रेड का नाम
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा केंद्र
NCVT ने सभी छात्रों को निर्देश दिया है कि डाउनलोड करने के बाद इन जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
यह आईटीआई प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। प्रैक्टिकल और CBT दोनों परीक्षाओं में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना जरूरी होता है, क्योंकि इसके बिना परीक्षा में शामिल होना संभव नहीं होगा। इसके अलावा, रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र Skill India Digital Hub प्लेटफॉर्म पर अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा या एडमिट कार्ड से संबंधित कोई समस्या हो तो उम्मीदवार अपने संबंधित ITI सेंटर से संपर्क करें या NCVT तथा Skill India Digital की हेल्प सेक्शन देखें।
कैसे डाउनलोड करें NCVT MIS ITI एडमिट कार्ड 2025?
- आधिकारिक वेबसाइट ncvtmis.gov.in या skillindiadigital.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Admit Card / Trainee Login” सेक्शन खोजें।
- अपना पंजीकरण संख्या या पीआरएन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- Submit पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा, इसे डाउनलोड और प्रिंट करें।