फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCHMCT JEE Result 2021: एनटीए ने जारी किया एनसीएचएमसीटी जेईई रिजल्ट, ऐसे देखें परिणाम

Fri, 10 Sep 2021 10:20 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NCHMCT JEE Result 2021 Direct link: उम्मीदवार नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एनसीएचएम- जेईई) 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
NCHMCT JEE Result 2021 - फोटो : एनसीएचएमसीटी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने एनसीएचएम जेईई 2021 परीक्षा का परिणाम शुक्रवार, 10 सितंबर, 2021 को घोषित कर दिया है। उम्मीदवार नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एनसीएचएम- जेईई) 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा।

विज्ञापन

इससे पहले एनटीए 30 अगस्त, 2021 को प्रश्न पत्र, अनंतिम उत्तर कुंजी और प्रतिक्रियाएं जारी की गईं थीं। एनटीए ने वर्ष 2021 के लिए एनसीएचएम संयुक्त प्रवेश परीक्षा  (NCHMCT JEE 2021) मंगलवार, 10 अगस्त, 2021 को आयोजित की थी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रिमोट प्रोक्टेड ऑनलाइन (इंटरनेट आधारित) मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देश भर में बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन (बीएससीएचएचए) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।  

एनसीएचएम जेईई 2021 परिणाम - सीधा लिंक

नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHMCT JEE) की आधिकारिक वेबसाइट से स्कोर कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए दिशा-निर्देश आगे दिए गए हैं।
विज्ञापन


NCHMCT JEE 2021 का रिजल्ट ऐसे डाउनलोड करें?

  • उम्मीदवार सबसे पहले एनसीएचएम जेईई 2021 की आधिकारिक वेबसाइट - nchmjee.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, "NCHMCT JEE - 2021 रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां आपको आवेदन संख्या, जन्म तिथि, सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा।
  • सबमिट टैब पर क्लिक करें और NCHMCT JEE  परिणाम 2021 प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट पीडीफ में अपनी जानकारियां चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट जरूर लेकर रख लें।

आतिथ्य क्षेत्र में करियर के अवसर
पर्यटन के वैश्विक विकास और विकास ने आतिथ्य सेवा में असंख्य अवसर खोले हैं। नतीजतन, स्नातक करने वाले छात्र करियर के अवसरों की होटल मैनेजमेंट, उड्डयन सेवा, पर्यटन और नेवल टूरिज्म आदि क्षेत्रों में तलाश कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हमारी यहां क्लिक कर हमारी विशेष रिपोर्ट पढ़ें।   
विज्ञापन

  
स्कूल, कॉलेज, शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें