इस दिन होगी परीक्षा
एनटीए 11 मई 2024 को एनसीएचएम जेईई परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग से संबद्ध इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) में बीएससी हॉस्पिटैलिटी और होटल एडमिनिस्ट्रेशन में प्रवेश लेना चाहते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, "एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी कठिनाई या एडमिट कार्ड में मौजूद विवरण में विसंगति के मामले में, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या nchm@nta पर एक ई-मेल भेज सकते हैं।"
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट- Exams.nta.ac.in/NCHM पर जाएं।
- फिर होम पेज पर उपलब्ध "एनसीएचएम एडमिट कार्ड के लिए यहां क्लिक करें" लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एनसीएचएमसीटी जेईई 2024 एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब आगे की आवश्यरकता के लिए प्रिंटआउट ले लें।