फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Board Exam Results: बोर्ड परीक्षा में आए हैं कम नंबर, तो न हों निराश; ऐसे तय करें आगे क्या करना है

Wed, 01 May 2024 04:10 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Board Exam Result 2024: ज्यादातर बोर्ड्स ने 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र अक्सर कम अंक आने की वजह से निराश हो जाते हैं। छात्रों को बिल्कुल भी निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके पास करियर में आगे बढ़ने के कई रास्ते होते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में कम अंक आए हैं, तो क्या करें? - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Board Exams 2024 Results: यूपी, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड और मध्य प्रदेश आदि बोर्ड के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट भी कुछ ही दिनों में जारी होने की उम्मीद है। बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने आगे के करियर के बारे में विचार कर रहे हैं। हालांकि, कई ऐसे छात्र भी हैं, जिनके मार्क्स अच्छे नहीं आए होंगे। परीक्षा में कम नंबर आए हैं तो आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। आपके पास अभी भी कई करियर ऑप्शंस हैं। यहां हम आपको उन्हीं ऑप्शंस के बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

स्क्रूटनी या फिर से एग्जाम देने का ऑप्शन

सबसे पहला विकल्प तो आपके पास यही है कि आप आप स्पेशल परीक्षा दे सकते हैं या स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इससे आपके नंबरों में इंप्रूवमेंट हो सकता है। इसके अलावा, अगर आप बिल्कुल ही अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है तो आप क्लास को रिपीट कर सकते हैं। इससे आपको तैयारी के लिए एक साल और मिल जाएगा, लेकिन आपको इस बात का ध्यान भी रखना होगा कि इससे आपका पूरा एक साल दोबार उसी क्लास की पढ़ाई करने में जाएगा। 

पॉलिटेक्निक और ITI का ऑप्शन 

अगर आपके नंबर अच्छे नहीं आए हैं तो आप बीटेक की जगह पॉलिटेक्निक और आइआइटी की तरफ जा सकते हैं। पॉलीटेक्निक के बाद छात्र लेटरल एंट्री एडमिशन के माध्यम से डिग्री कोर्स कर सकते हैं। कुछ बेहतरीन पॉलिटेक्निक और आईटीआई कोर्स में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, फिटर, वेल्डर और मशीनिस्ट, फैशन डिजाइन, ग्राफिक्स डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, आर्किटेक्चर और एनिमेशन आदि शामिल हैं। 

उद्यमिता (Entrepreneurship) का ऑप्शन

अगर आप नौकरी नहीं करना चाहते हैं तो आप अपना काम शुरू कर सकते हैं। आप कोई छाटा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा, फ्रीलांसिंग या कंसल्टिंग भी अच्छे विकल्प हैं। 

सरकारी नौकरी का ऑप्शन

कई ऐसी भी सरकारी नौकरियां हैं, जिनमें अच्छे मार्क्स की जरूरत नहीं होती। हालांकि, आपके परीक्षा में 50-55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। अगर आपके 50-55 प्रतिशत अंक आए हैं तो आप सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप रिजर्व कैटेगरी (SC, ST, OBC, PWD) से हैं तो आपको और अधिक छूट मिल जाएगी। आप पुलिस, सेना, रेलवे, या अन्य सरकारी विभागों में नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

स्किल बेस्ड करियर ऑप्शन (Skill based career option) 

स्किल बेस्ड करियर ऑप्शन भी अच्छा विकल्प है। ये कोर्स करने के लिए आपको ज्याद अंको की भी जरूरत नहीं होती और ये कोर्स आपकी स्किल्स को भी बहुत अच्छे से डेवलप कर देते हैं। स्किल बेस्ड कोर्स में ग्राफिक्स डिज़ाइन, वेब डिज़ाइन, फैशन डिज़ाइन, इंटीरियर डिज़ाइन, एनिमेशन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग शामिल है। 

इसे अलावा, वेब डेवलपमेंट, मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट राइटिंग, कॉपी राइटिंग, बिक्री, ग्राहक सेवा ज्वैलरी मेकिंग, पॉटरी, टेक्सटाइल डिज़ाइन, लकड़ी का काम आदि भी अच्छे विकल्प हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें