फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCERT: एनसीईआरटी का बड़ा निर्णय! अब दाखिला और सरकारी नौकरियों के लिए प्रमाणपत्रों को दी जाएगी समकक्ष मान्यता

Fri, 26 Sep 2025 10:25 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NCERT: अब एनसीईआरटी देशभर के शिक्षा बोर्डों की 10वीं और 12वीं कक्षा की डिग्री को समान मान्यता देगा। इसका फायदा छात्रों को उच्च शिक्षा में दाखिले और सरकारी नौकरी की भर्ती में मिलेगा। नई व्यवस्था परख केंद्र के जरिए लागू होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NCERT: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) अब देशभर के विभिन्न शिक्षा बोर्डों द्वारा जारी 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रमाणपत्रों को समानता (equivalence) प्रदान करेगा। इस फैसले के बाद छात्रों को उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिले और सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया के दौरान सीधे फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने इसकी अधिसूचना ई-गजट में प्रकाशित कर दी है। यह नया आदेश 15 नवंबर 2021 की उस अधिसूचना को निरस्त करता है, जिसमें यह जिम्मेदारी एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) को दी गई थी।

PARAKH के जरिए होगी प्रक्रिया

मंत्रालय ने बताया कि अब यह जिम्मेदारी नेशनल असेसमेंट सेंटर – परफॉर्मेंस असेसमेंट, रिव्यू एंड एनालिसिस ऑफ नॉलेज फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट (PARAKH) को सौंपी गई है। यह केंद्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के तहत स्थापित किया गया है।

सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्था से समानता निर्धारण एक मजबूत और शैक्षणिक रूप से सटीक प्रक्रिया के जरिए होगा, जिससे शिक्षा के उच्चतम मानक बरकरार रहेंगे।
विज्ञापन

किस पर लागू होगा नया नियम

 
  • केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा स्थापित शिक्षा बोर्डों पर।
  • संसद या राज्य विधानमंडल के अधिनियम से गठित बोर्डों पर।
  • कार्यपालिका के आदेश से बने बोर्डों पर।
  • वैधानिक निकायों और मान्यता प्राप्त संस्थाओं पर, जिन्हें यह अधिकार प्राप्त है।
 

छात्रों के लिए बड़ा लाभ

अधिसूचना के अनुसार, NCERT द्वारा दी गई यह equivalence देशभर में मान्य होगी। इसका मतलब है कि छात्रों के लिए अलग-अलग स्कूल शिक्षा बोर्डों के बीच आसान स्थानांतरण (migration) संभव होगा और उन्हें पूरे भारत में एक समान मान्यता मिलेगी।

शिक्षा मंत्रालय ने कहा, “यह कदम छात्रों के लिए इंटर-बोर्ड पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करेगा। अब NCERT द्वारा दी गई मान्यता अपने आप में सभी स्कूल शिक्षा बोर्डों के बीच समानता स्थापित करेगी।”
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें