फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET MDS 2024 Result: नीट एनडीएस परीक्षा का परिणाम जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड; जानें कट-ऑफ अंक

Thu, 04 Apr 2024 09:50 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET MDS 2024 Result Out: एनबीईएमएस ने नीट एमडीएस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं। उम्मीदवार श्रेणीवार कट-ऑफ नीचे देख सकते हैं।
विज्ञापन
नीट एमडीएस रिजल्ट (NEET MDS) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET MDS 2024 Result: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS 2024) के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार एनईईटी एमडीएस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और उसकी जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

12 अप्रैल से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

उम्मीदवार 12 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नीट एमडीएस स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे। NEET MDS 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना आवश्यक होगा।

NEET MDS 2024 परीक्षा 18 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में हुई। यह परीक्षा देश भर के 259 डेंटल कॉलेजों में उपलब्ध लगभग 6,228 मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।

नोटिस में कहा गया है कि अखिल भारतीय 50% कोटा सीटों के लिए योग्यता स्थिति अलग से घोषित की जाएगी। राज्य कोटा सीटों के लिए अंतिम मेरिट सूची और श्रेणी-वार मेरिट सूची राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) द्वारा उनकी योग्यता, पात्रता मानदंड, लागू दिशानिर्देशों, विनियमों और आरक्षण नीति के आधार पर तैयार की जाएगी।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, NEET MDS 2024 प्रश्न पत्र में एक प्रश्न को तकनीकी रूप से गलत माना गया था। परीक्षा में बैठने वाले सभी उम्मीदवारों को पूर्ण अंक दिए गए हैं, भले ही उन्होंने इस विशेष प्रश्न को अटेंड किया हो या नहीं।

नीट एमडीएस कट-ऑफ

एनईईटी-एमडीएस 2024 के लिए सूचना बुलेटिन में उल्लिखित न्यूनतम योग्यता, पात्रता मानदंड के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों के लिए कट-ऑफ स्कोर भी जारी किए गए हैं। सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारो के लिए न्यूनतम कट-ऑफ 50 फीसदी (263 अंक), एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम कट-ऑफ 40 फीसदी (230 अंक) और सामान्य पीडब्ल्यूडी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 45 फीसदी (246 अंक) है।
विज्ञापन

नीट एमडीएस परिणाम 2024 कैसे डाउनलोड करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर NEET MDS रिजल्ट 2024 नोटिस पर क्लिक करें।
  • नोटिस में दिए गए रिजल्ट लिंक को चुनें।
  • NEET MDS परिणाम 2024 पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और एक प्रति अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें