फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navodaya JNV Result 2019: छात्रों को एंट्रेंस रिजल्ट डाउनलोड करने में हो रही है परेशानी

Mon, 27 May 2019 11:49 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने छठी कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स और अभिभावक अपना परिणाम नवोदय की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। हालांकि नवोदय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट काम नहीं कर रही है, जिसके कारण बच्चे अपना परिणाम देखने में असमर्थ हैं। परीक्षा 6 अप्रैल को आयोजित हुई थी। हर वर्ष जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा आयोजित करती है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि नवोदय विद्यालय समिति ने इस वर्ष लगभग 600 से अधिक नवोदय विद्यालयों में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए JNVST 2019 परीक्षा आयोजित कराई थी। इस परीक्षा में दो घंटे का समय तय किया गया था। निर्धारित समय में छात्रों को 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों को हल करने थे।

विज्ञापन

JNVST 2019: कक्षा छठी के परीक्षा परिणाम ऐसे करें डाउनलोड-

चरण 1: सबसे पहले NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
चरण 2:  उसके बाद होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें और परिणाम देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4: अब अपने परीक्षा परिणामों को डाउनलोड करें।
चरण 5: एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें