फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA UGC NET 2019: प्रवेश पत्र जल्द होंगे जारी, यहां पढ़ें परीक्षा की पूरी जानकारी

Mon, 27 May 2019 11:01 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

NTA NET 2019:  NTA या नेशनल टेस्टिंग एजेंसी UGC NET परीक्षा को आयोजित करने वाली सरकारी एजेंसी द्वारा 27 मई को परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। लाखों की संख्या में उम्मीदवार प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे होंगे। तो वे उम्मीदवार  27 मई, 2019 को अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकेंगे। UGC NET परीक्षा के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


आपको बता दें की पहले NTA द्वारा परीक्षा के प्रवेश पत्र 15 मई को जारी किए जाने थे लेकिन अब प्रवेश पत्र को कल जारी किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार NTA UGC NET परीक्षा जून के तीसरे या चौथे सप्ताह में विभिन्न केंद्रों आयोजित की जाएगी। बता दें कि UGC NET या NTA नेट परीक्षा विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति की पात्रता परीक्षा के रूप में किया जाता है। उम्मीदवार अपने UGC NET प्रवेश पत्र को जारी होने के बाद नीचे दिए गए नियमों का पालन कर उसे डाउनलोड करें।

विज्ञापन

UGC NET प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड- 

चरण 1: उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ntanet.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर दिए गए NTA NET प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: अब अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें।
चरण 5: एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें