Naukri JobSpeak Index March 2023
- फोटो : Social Media
Naukri JobSpeak Index March 2023: तेजी से विकसित हो रही वैश्विक अर्थव्यवस्था में डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के विस्तार से बैंकिंग क्षेत्र ने 45 फीसदी की वार्षिक वृद्धि देखी गई है। जहां विभिन्न शहरों जैसे अहमदाबाद में वैकेंसीज में 145 फीसदी, वडोदरा में 72 फीसदी और कोलकाता में 49 फीसदी की वृद्धि हुई है वहीं, बहुराष्ट्रीय बैंक, फाइनेंस सर्विसेज कंपनियां और इंश्योरेंस दिग्गजों के साथ-साथ भारतीय उपभोक्ताओं को बीमा और बैंकिंग उत्पाद बेचने पर केंद्रित घरेलू कंपनियों में नई नौकरियों का सृजन तेजी से हुआ है।
Naukri JobSpeak Index आईटी सेक्टर की हायरिंग में गिरावट
दूसरी ओर, आईटी क्षेत्र में पिछले साल मार्च की तुलना में सृजित नई नौकरियों में 17 फीसदी की गिरावट के साथ भर्ती में मजबूती देखी गई। बड़े आईटी दिग्गजों और यूनिकॉर्न दोनों में हायरिंग की मंशा में गिरावट आई, जबकि शुरुआत से मध्य चरण के स्टार्टअप्स के लिए हायरिंग पिछले साल की समान अवधि के संबंध में स्थिर रही। बड़े डेटा इंजीनियर, डेवऑप्स (DevOps) और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर जैसी ज्यादा मांग वाली भूमिकाओं के लिए रिक्तियों में मार्च 2023 के दौरान क्रमश: 20 फीसदी, नौ फीसदी और छह फीसदी की गिरावट आई है।
Naukri JobSpeak Index मशीन लर्निंग जैसे डिमांडिंग रोल्स की मांग में भी तेजी
हालांकि, मशीन लर्निंग जैसे डिमांडिंग रोल्स की मांग में भी तेजी देखी गई है। पिछले साल की तुलना में अन्य गैर-तकनीकी क्षेत्रों जैसे तेल, रियल एस्टेट, एफएमसीजी और हॉस्पिटैलिटी में नई नौकरियों के सृजन में क्रमश: 36%, 31%, 14% और 7% की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, खुदरा, शिक्षा और बीपीओ जैसे विशिष्ट गैर-तकनीकी क्षेत्रों ने भर्ती गतिविधियों में क्रमश: 4%, 2% और 2% की गिरावट के साथ भर्ती जारी रही।
Naukri JobSpeak Index गैर-महानगरों में सबसे अधिक नौकरियां
गैर-महानगरों में, वडोदरा पिछले वर्ष की तुलना में नए रोजगार सृजन में 50% की वृद्धि के साथ हायरिंग ट्रेंड्स में सबसे आगे रहा। इसके बाद नई नौकरियों के सृजन में अहमदाबाद में 49%, जयपुर में 29%, और कोच्चि में 13% की वृद्धि देखने को मिली। बीएफएसआई के अलावा, रियल एस्टेट और बीपीओ क्षेत्रों ने मुख्य रूप से गैर-महानगरों में भर्ती गतिविधि देखी गई।
Naukri JobSpeak Index मुंबई और दिल्ली एनसीआर में रोजगार सृजन में तेजी
जहां मेट्रो शहरों में की बात करें तो मुंबई और दिल्ली एनसीआर में नए रोजगार सृजन में क्रमश: 17% और 7% की वृद्धि के साथ, मुख्य रूप से बीमा क्षेत्र द्वारा संचालित सकारात्मक हायरिंग देखी गई। इसके उलट बैंगलोर, हैदराबाद और पुणे, जो आईटी क्षेत्र पर बहुत अधिक निर्भर हैं, में क्रमशः 12%, 11% और 2% की गिरावट देखी गई। मेट्रो शहरों में अधिकांश नौकरी वृद्धि भी गैर-आईटी क्षेत्रों जैसे बीमा, रियल एस्टेट और ऑटोमोटिव क्षेत्रों में थी।