सरकार द्वारा सांख्यिकी दिवस को मनाने का उद्देश्य आम लोगों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी में सांख्यिकी (Statistics) के उपयोग को लोकप्रिय बनाना है। आज हर क्षेत्र में डेटा एनालिस्ट के पदों पर सांख्यिकी यानी स्टैटिक्स की समझ रखने वाले उम्मीदवारों तरजीह और शानदार वेतन दिया जाता है। राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर हम जानते हैं कि देश में सांख्यिकी के क्षेत्र के प्रमुख पाठ्यक्रम और प्रमुख संस्थान कौन- कौनसे हैं?
सांख्यिकी क्या है (What is Statistics)?
सामान्य तौर पर सांख्यिकी गणित की वह हिस्सा है, जिसमें डेटा यानी आंकड़ों का संग्रहण, प्रदर्शन, वर्गीकरण और उसके गुणों का आकलन का अध्ययन किया जाता है। सांख्यिकी आर्थिक योजनाओं और नीतियों को बनाने में मदद करती है। यह तथ्यों को सटीक और निश्चित रूप में प्रस्तुत करती है। इससे आंकड़ों का तुलनात्मक अध्ययन भी आसान होता है।
सांख्यिकी एक प्रकार से गणितीय विज्ञान का एक अनिवार्य हिस्सा है, जिसमें किसी वस्तु/ अवयव /तंत्र / समुदाय से संबंधित आकड़ों का संग्रहण, विश्लेषण, स्पष्टीकरण या व्याख्या और प्रस्तुति की जाती है। सांख्यिकी (Statistics) के तीन प्रकार वर्णनात्मक यानी गुणात्मक, संख्यात्मक यानी अंकात्मक और गुणात्मक वर्गीकरण आदि होते हैं।
कहां से कर सकते हैं सांख्यिकी (Statistics) में पढ़ाई?
सांख्यिकी (Statistics) में बेहतरीन करिअर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित संस्थानों में दाखिला ले सकते हैं। हालांकि, इनके अलावा कई और संस्थान भी सांख्यिकी (Statistics) से जुड़े पाठ्यक्रमों की पेशकश करते हैं।
- भारतीय सांख्यिकी संस्थान, नई दिल्ली
- भारतीय सांख्यिकी संस्थान, वडोदरा
- भारतीय सांख्यिकी संस्थान, बेंगलुरु
- भारतीय सांख्यिकी संस्थान, कोलकाता
- सीआर राव उन्नत सांख्यिकी संस्थान, हैदराबाद
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक में कांग्रेस विधायक प्रियंक खड़गे ने भी राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर कू करते हुए कुछ आंकड़े साझा किए। जूनियर खड़गे ने कू के माध्यम से केंद्र सरकार पर बेरोजगारी को लेकर निशाना साधा है।