दूसरी बार बढ़ाई गई आवेदन तिथि
एनएमएमएसएस आवेदन प्रक्रिया पहले 30 सितंबर तक होनी थी, लेकिन इसे 15 अक्तूबर तक बढ़ाया गया था। लेकिन एक बार फिर इसे बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दिया गया है। इससे उन छात्रों को फायदा मिलेगा, जो किसी कारण के चलते आवेदन नहीं कर पाए थे। एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी छात्रों को दो जाती है, जिससे कक्षा 8 में उनके ड्रॉप आउट को रोका जा सके और उन्हें माध्यमिक स्तर पर अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, जिससे वे आगे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
12 हजार मिलती है सालाना छात्रवृत्ति
एनएमएमएसएस योजना द्वारा प्रत्येक साल लगभग एक लाख विद्यार्थियों का चयन होता है। इसके बाद राज्य सरकार परीक्षाएं आयोजित कराती हैं और इस परीक्षा के आधार पर विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप की राशि प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति की राशि 12 हजार रुपये प्रति वर्ष है।