नाटा परीक्षा तीन चरणों में पेन और पेपर मोड में आयोजित की जा रही है। पहले चरण की परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल 2023 को जारी कर दिया गया है। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा का परिणाम 13 जून 2023 को जारी किया गया था। अब तीसरे और आखिरी चरण की परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। परीक्षा 09 जुलाई 2023 आयोजित होने वाली है। इसका परिणाम 17 जुलाई 2023 को जारी किया जाएगा।
NATA एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा आयोजित करता है। बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बी.आर्क.) कार्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक छात्र नाटा परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। देश के अधिकांश कॉलेज और संस्थान आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश देने के लिए NATA स्कोर पर विचार करते हैं।