फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arunachal Pradesh NEET UG 2023 Counselling: अरुणाचल प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 05 Jul 2023 09:00 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Arunachal Pradesh NEET UG 2023: उच्च और तकनीकी शिक्षा निदेशालय,(DHTE) ईटानगर ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2023) काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
NEET UG Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Arunachal Pradesh NEET UG 2023: उच्च और तकनीकी शिक्षा निदेशालय,(DHTE) ईटानगर ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2023) काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। NEET UG 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट –apdhte.nic.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन

NEET UG काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज 07 जुलाई से अपलोड किए जाएंगे, जबकि रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 18 जुलाई 2023 तक होगी। इसके बाद उम्मीदवारों की सूची 26 जुलाई 2023 को जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को 28 जुलाई से 07 अगस्त तक अपनी पसंद भरने और अपनी सीट लॉक करना होगा। सीट आवंटन का पहला दौर 09 अगस्त से शुरू होगा।

ऐसे करें पंजीकरण

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट apdhte.nic.in पर जाना होगा।
  • फिर, आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
  • काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म जमा करें।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को फीस का भुगतान करना होगा और हार्डकॉपी का प्रिंट लेना होगा।
विज्ञापन

नीट यूजी काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियां

  • अरुणाचल प्रदेश NEET UG काउंसलिंग पंजीकरण 07 से 18 जुलाई, 2023 तक चलेगी।

  • पात्र पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 26 जुलाई 2023 को होगा।

  • उम्मीदवारों द्वारा विकल्प भरने और लॉक करने की प्रक्रिया 28 जुलाई से 07 अगस्त 2023 तक रहेगी।

  • सीट आवंटन का पहला राउंड 09 अगस्त, 2023

  • संबंधित निदेशालयों में रिपोर्टिंग 09 से 14 अगस्त, 2023 तक

  • सीट आवंटन का दूसरा राउंड 17 अगस्त, 2023

  • संबंधित निदेशालयों में रिपोर्टिंग 18 से 22 अगस्त, 2023 तक

  • सीट की वापसी (यदि कोई हो) 24 अगस्त, 2023 तक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें