फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NATA Exam 3 Result 2023 OUT: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 19 Jul 2023 02:12 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NATA Exam 3: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने तीसरे फेज की परीक्षा के लिए NATA रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
result - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NATA Exam 3 Result 2023 OUT: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (COA ) ने तीसरे फेज की परीक्षा के लिए नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) के रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। NATA परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। 

विज्ञापन

NATA परीक्षा 2023 संबंधित अधिकारियों द्वारा 09 जुलाई 2023 को आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे NATA काउंसलिंग 2023 के लिए पात्र होंगे और अंततः उन्हें विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश लेने की अनुमति दी जाएगी। NATA परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को 200 में से कम से कम 70 अंक प्राप्त करने होंगे। NATA स्कोर एक वर्ष की अवधि तक वैध होते हैं। दो चरणों की परीक्षा का परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं।

NATA Exam 3 Result ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- nata.in पर जाएं।

  • होमपेज पर उपलब्ध NATA रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।

  • NATA परीक्षा 3 परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।

  • आगे के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।


 

विज्ञापन

NATA क्या है?

NATA काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (CoA) द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। NATA परिणाम यह निर्धारित करता है कि छात्र 5-वर्षीय बी.आर्क में प्रवेश के लिए पात्र हैं या नहीं। NATA स्कोर कार्ड 2023 में परीक्षा में छात्र का विवरण, अंक, प्रतिशत और योग्यता की स्थिति शामिल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें