फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NATA Admit Card 2022: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 09 Jun 2022 12:09 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NATA Admit Card 2022: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक  नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर के लिए फेज-1 परीक्षा का आयोजन 12 जून, 2022 को किया जाएगा।
विज्ञापन
NATA Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NATA Admit Card 2022: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (COA) की ओर से नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर NATA के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। छात्रों को यह प्रवेश पत्र ऑनलइन माध्यम से प्राप्त होंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस बार आर्किटेक्चर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र NATA की आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को परीक्षा के पोर्टल पर मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करना होगा। 

विज्ञापन

 

NATA Admit Card 2022: इस तारीख को होगी फेज-1 परीक्षा
काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक  नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर के लिए फेज-1 परीक्षा का आयोजन 12 जून, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा दो पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम के 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

NATA Admit Card 2022: इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र इस बात का ध्यान रखें कि अपने प्रवेश पत्र को एक बार अच्छे से चेक कर लें। इसमें कोई भी त्रुटि दिखने पर नाटा की हेल्प डेस्क 9560707764 या 9319275557 पर सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र nata.helpdesk2021@gmail.com पर ई-मेल भी कर सकते हैं। छात्र परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र लेकर ही पहुचें, बिना इसके उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके साथ ही अपने पास में एक वैध पहचान पत्र भी लेकर आएं।
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-: 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाएं।
  • अब होन पेज पर दिखाई दे रहे रेजिस्ट्रेशन के लिंक पर  क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे मेल आईडी, पासवर्ड को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें