फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Insight Carnival: नरसी मोंजी कॉलेज में 'इनसाइट कार्निवल', कार्पोरेट जगत की बारीकियों से रूबरू कराने पर जोर

Thu, 08 Feb 2024 11:30 PM IST
आदर्श शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में ‘इनसाइट कार्निवल’ का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कक्षा में सीखने और वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोग के बीच अंतर को पाटना है। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।  
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री विले पार्ले केलवानी मंडल (एसवीकेएम) ट्रस्ट के अंतर्गत आने वाले महाराष्ट्र के नरसी मोंजी कॉलेज में ‘इनसाइट कार्निवल’ का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कक्षा में सीखने और वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोग के बीच अंतर को पाटना है। साथ ही छात्रों को कॉर्पोरेट जगत की बारीकियों से अवगत कराना है। 'इनसाइट' कार्निवल राज्य के प्रमुख प्रतीक्षित कार्यकर्मों में से एक है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। अमर उजाला इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।  
विज्ञापन


पार्यवरणीय प्रबंधन पर इनसाइट कार्निवल में जोर
'रीइमेज टुमॉरो: एन इको-सेंट्रिक एरा' थीम के अंतर्गत पर्यावरणीय प्रबंधन की जरूरतों पर जोर दिया गया है। जिसमें पारिस्थितिक संतुलन और मानव विकास को निर्बाध रूप से एक साथ लाने के भविष्य के दृष्टिकोण को दर्शाया गया है। 1964 में स्थापित नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कार्मस एंड इकोनॉमिक्स महाराष्ट्र के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक है। कार्निवल में तमाम व्याख्यानों के जरिए छात्रों को आगामी भविष्य में आने वाली चुनौतियों के समाधानों पर चर्चा की गई। 

विशेषज्ञों के अनुभवों के जरिए छात्रों को दिशा 
खास बात' इनसाइट' में व्यवसाय, वित्त, अर्थशास्त्र क्षेत्र के जुड़े कई कार्यक्रमों का भी आयोजित किया जाता है, जिसमें इन क्षेत्रों के कई दिग्गज शिरकत करते हैं। इनसाइट बिजनेस कॉन्क्लेव, ग्लोबल यूथ इकोनॉमिक समिट में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। डॉ. तनु जैन, वेदांत लांबा, डॉ. निरंजन हीरानंदानी, पारुल गुलाटी, प्रांजल कामरा समेत कई अन्य हस्तियों के अपने क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर व्याख्यान हैं।
विज्ञापन


'इनसाइट' प्रतिभागियों के लिए एक मंच पर खड़े होने और विशेष रूप से क्यूरेटेड सिमुलेशन में अपनी कुशलता और क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए एक आदर्श स्थान के रूप में कार्य करता है। यह वास्तविक दुनिया के परिदृश्यों में आगे की सोच और अनुकूलनशीलता को प्रोत्साहित करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें