फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र 10वीं परिणाम: मुंबई, नागपुर व पुणे के नौ स्कूलों में एक भी विद्यार्थी ने नहीं पास की परीक्षा

Fri, 16 Jul 2021 01:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

मुंबई के दो, पुणे के तीन और नागपुर के चार विद्यालयों का एक भी विद्यार्थी परीक्षा पास नहीं कर पाया।
विज्ञापन
एसएससी परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नौ विद्यालयों में उत्तीर्ण फीसदी जीरो रहा है। यानी इन नौ विद्यालयों में एक भी विद्यार्थी ने एसएससी परीक्षा 2021 पास नहीं की है। इसमें मुंबई के दो, पुणे के तीन और नागपुर के चार विद्यालय शामिल हैं। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) के अध्यक्ष दिनकर पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम की घोषणा करते वक्त दी है। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से शैक्षणिक सत्र 2020-21 की वार्षिक परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया था। जिसके बाद आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर एसएससी 2021 के परिणाम जारी किए गए हैं।

99.96 फीसदी लड़कियों ने पास की परीक्षा

विज्ञापन

अध्यक्ष दिनकर पाटिल बताते हैं कि कक्षा दसवीं के विद्यार्थी दोपहर 1 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर  अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 में 99.96 फीसदी लड़कियों और 99.94 फीसदी लड़कों ने परीक्षा पास की है। वहीं 957 छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

22384 विद्यालयों का 100 फीसदी परिणाम
राज्य बोर्ड कुल 22767 स्कूल पंजीकृत हैं और इस साल 15 लाख से अधिक छात्रों को एसएससी परीक्षा में शामिल होना था। हालांकि कोरोना की वजह से यह संभव नहीं हो सका। मूल्यांकन नीति के तहत कुल 22384 स्कूलों ने इस वर्ष 100 फीसदी उत्तीर्ण परिणाम दर्ज किया है और वहीं छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.95 फीसदी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें