आपत्ति दर्ज कराने के लिए 7 दिन का समय
आंसर-की जारी होने के बाद, अगर किसी उम्मीदवार को कोई आपत्ति होती है तो 7 दिनों के भीतर आपत्तियां उठाई जा सकती हैं। अपनी चुनौती के समर्थन में उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज भी जमा करने होंगे। बाद में फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।
एमपीपीएससी एसएफएस मुख्य परीक्षा फोरेस्ट रेंजर (Forest Ranger), सहायक वन संरक्षक (Assistant Conservator) और परियोजना अधिकारी (Project Officer) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी।
ऐसे करें डाउनलोड
जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे एमपीपीएससी एसएफएस मेन्स की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट - mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- "Provisional Answer Key - State Forest Service Main Exam" लिंक पर क्लिक करें।
- एमपीपीएससी एसएफएस मेन्स उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उत्तर कुंजी को पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड करें और चेक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।