शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास शैक्षणिक योगयताएं इस प्रकार होनी चाहिए:
मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास यूजीसी-मान्यता प्राप्त संस्थानों से न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या समकक्ष होना चाहिए। इसके अलावा, अपने अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं। एमपी सेट 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने की कोई आयु सीमा नहीं है।
MPPSC SET 2024 Selection process : चयन प्रक्रिया
मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। आयोग ने अभी तक एमपी सेट परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की है। हालाँकि, परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड की तारीख जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।