फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2024: पिछले 5 सालों में कब-कब आया यूपी बोर्ड का रिजल्ट, जानें इस बार के लिए क्या है अपडेट

Mon, 18 Mar 2024 12:37 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board Result 2024: उत्तर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कॉपियों के मुल्यांकन के बाद जारी किया जा सकता है। पिछले सालों में यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब-कब जारी किया। पूरा विवरण नीचे पढें। रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट जानने और जारी होने पर सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
विज्ञापन
UP Board Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Result 2024: उत्तर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च, 2024 तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू हो चुका है और मूल्यांकन की प्रक्रिया 31 मार्च को समाप्त कर दी जाएगी। मूल्यांकन प्रक्रिया को 13 दिनों में अंदर खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि मुल्यांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

UP Board Result 2024: 10वीं बोर्ड का रिजल्ट पिछले सालों में इस दिन जारी हुए 
2023-25 अप्रैल को जारी किया गया था।
2022-18 जून को जारी किया गया था।
2021-31 जुलाई को जारी किया गया था।
2020-27 जून को रात साढ़ें बारह बजे को जारी किया गया था।
2019-28 अप्रैल को जारी किया गया था।

UP Board Result 2024: 12वीं बोर्ड का रिजल्ट पिछले सालों में इस दिन जारी हुए 
2023- 25 अप्रैल को जारी किया गया था।
2022-18 जून को जारी किया गया था।
2021- 31 जुलाई को जारी किया गया था।
2020- 27 जून को जारी किया गया था।
2019- 27 अप्रैल को जारी किया गया था।
विज्ञापन

इस साल, यूपी बोर्ड ने 12 दिनों के भीतर कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की। इस बार बोर्ड ने सख्ती से साथ परीक्षा आयोजित की। परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों और स्ट्रांग रूम की 24x7 ऑनलाइन निगरानी की थी। 290,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

इस साल कक्षा 10वीं-12वीं में कुल 55,25,308 छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था और10वीं परीक्षा की 1.76 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए लगभग 94,802 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन राज्य के कुल 131 केंद्रों पर किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें