फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC 2019 Result: एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, 10 टॉपर्स में से 7 केवल महिलाएं

Wed, 27 Dec 2023 12:07 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPSC 2019 Result: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2019 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार नीचे बताए लिंक पर जाकर परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
MPPSC 2019 Result - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPSC 2019 Result: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने 87 प्रतिशत रिक्तियों के लिए राज्य सेवा परीक्षा 2019 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के बाद साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए, वे आधिकारिक वेबसाइट mppsc.gov.in के माध्यम से एमपीपीएससी 2019 परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


राज्य सेवा परीक्षा मुख्य परिणाम 2019, 18 मई, 2023 को घोषित किया गया था। आयोग ने 9 अगस्त, 2023 से 19 अक्तूबर, 2023 तक योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार आयोजित किया था।

आयोग ने कहा, “केवल 87 प्रतिशत पदों के लिए चयन परिणाम घोषित करने के प्रावधान के तहत मुख्य भाग के लिए रिक्तियों का विवरण उल्लिखित है।” यानी न्यायालय में लंबित होने के कारण, अभी केवल 87 प्रतिशत पदों के परिणाम जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन

ये रही टॉपर्स की लिस्ट

एमपीपीएससी के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2019 के शीर्ष 10 सफल उम्मीदवारों में सात महिलाएं शामिल हैं। एमपीपीएससी, जिसका मुख्यालय इंदौर में है, द्वारा मंगलवार देर रात घोषित परिणामों के अनुसार, प्रिया पाठक ने परीक्षा में टॉप किया और डिप्टी कलेक्टर के पद के लिए चुनी गईं।

अधिकारी ने कहा, डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित अन्य शीर्ष नौ उम्मीदवार (सूची में रैंक के अनुसार) शिवांगी बघेल, पूजा सोनी, राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीत कौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रीतिका पाटीदार और आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सेवा परीक्षा 2019 के लिए शुरू में 571 पद विज्ञापित किए गए थे, लेकिन सरकारी नौकरियों में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण से संबंधित मामला मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में लंबित होने के कारण, इनमें से 87 प्रतिशत पदों के परिणाम जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शेष 13 प्रतिशत पदों की चयन सूची मामले में अदालत के अंतिम आदेश के बाद घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा परिणाम 2019 कैसे डाउनलोड करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट mppsc.gov.in पर जाएं।
  • राज्य सेवा परीक्षा मेरिट सूची के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी।
  • नाम और सीटें जांचें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें