फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPHC MPHJS: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट एचजेएस मुख्य परीक्षा कार्यक्रम घोषित, यहां पढ़ें कब-क्या?

Mon, 17 Apr 2023 04:50 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MPHC MPHJS Main Exam Date 2023: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) की ओर से जिला न्यायाधीश-प्रवेश स्तर की मध्य प्रदेश उच्च न्यायिक सेवा (MPHJS) भर्ती मुख्य लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं।
विज्ञापन
MPHC MPHJS Main Exam Date 2023 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPHC MPHJS Main Exam Date 2023: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) की ओर से जिला न्यायाधीश-प्रवेश स्तर की मध्य प्रदेश उच्च न्यायिक सेवा (MPHJS) भर्ती मुख्य लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। परीक्षा 13 मई और 14 मई को श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईटीआई) के पास माधोताल, जबलपुर में आयोजित होने वाली है। 

 

विज्ञापन

MPHJS Main Exam 2023: दो पारियों में होगी परीक्षा

मध्य प्रदेश उच्च न्यायिक सेवा (MPHJS) भर्ती परीक्षा दो पारियों में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक। आवेदक परीक्षा की तारीख से लगभग सात दिन पहले मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 12 रिक्तियों को भरना है।

 

MPHJS Main Exam 2023: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, “Recruitment/Result” टैब पर क्लिक करें।
  3. "यहां क्लिक करें - ऑनलाइन आवेदन पत्र / प्रवेश पत्र" पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें।
  5. अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  6. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

 

विज्ञापन

MPHJS Main Exam 2023: एमपी एचजेएस की चयन प्रक्रिया

चयन/भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी - प्रारंभिक/स्क्रीनिंग परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यहां आधिकारिक वेबसाइट देखें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें