फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी के लिए कब जारी होंगे प्रवेश पत्र, एग्जाम सिटी स्लिप पर क्या है लेटेस्ट अपडेट?

Mon, 17 Apr 2023 04:17 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2023 Exam City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 30 अप्रैल, 2023 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडर ग्रेजुएट (CUET UG 2023) एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगी।
विज्ञापन
CUET UG 2023 Exam City Slip - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG 2023 Exam City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 30 अप्रैल, 2023 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडर ग्रेजुएट (CUET UG 2023) एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगी। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in पर जाकर सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन

CUET UG 2023 एडमिट कार्ड दूसरे सप्ताह में होगा जारी 

सीयूईटी यूजी 2023 सूचना बुलेटिन में एनटीए ने कहा कि केंद्र शहरों की पसंद केवल स्थायी पते या वर्तमान पते के राज्य तक ही सीमित होगी। सीयूईटी यूजी 2023 एडमिट कार्ड मई 2023 के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। ई-एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को एनटीए की वेबसाइट cuet.samarth.ac.in के माध्यम से अनंतिम रूप से जारी किया जाएगा। 

 

CUET UG Exam 13 भाषाओं में होगी परीक्षा

सीयूईटी 2023 यूजी 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों की संख्या और उनके विषय विकल्पों के आधार पर कई दिनों में तीन पारियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

 

विज्ञापन

CUET UG Exam 14.90 लाख उम्मीदवारों ने कराया था पंजीयन

पिछले साल, NTA ने 15 जुलाई से 30 अगस्त के बीच छह चरणों में CUET UG 2022 परीक्षा आयोजित की, जो देश भर के 259 शहरों में 489 केंद्रों पर विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रवेश के लिए पहली सामान्य प्रवेश परीक्षा थी। परीक्षा छह चरणों में आयोजित की गई थी।

परीक्षा के लिए लगभग 14.90 लाख उम्मीदवारों ने पंजीयन कराया था और 10 से 11 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। एनटीए ने सितंबर 2022 में कहा कि उम्मीदवारों ने 90 विश्वविद्यालयों में विषयों के 54,555 यूनिक सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन के लिए आवेदन किया है। प्रश्न पत्रों की कुल संख्या 2,219 थी और प्रश्नों की संख्या 50,476 थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें