फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP HSTET 2023: एमपीपीईबी ने जारी की हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 13 Mar 2023 07:53 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MP HS TET Answer Key 2023: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
MP HS TET 2023 - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP HS TET Answer Key 2023: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) की ओर से हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (HSTET) 2023 एक मार्च से 11 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार 15 मार्च, 2023 तक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां, यदि कोई हो, उठा सकते हैं। प्रति चुनौती 50 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। 

MP HS TET शिक्षकों को अर्हता प्राप्त करने के लिए अनिवार्य परीक्षा

मध्य प्रदेश में उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों को अर्हता प्राप्त करने के लिए मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) की ओर से मध्य प्रदेश हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (HSTET) आयोजित की जाती है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अनारक्षित के लिए न्यूनतम 60 फीसदी और आरक्षित श्रेणियों के लिए 50 फीसदी की आवश्यकता होती है।

 

विज्ञापन

MP HS TET 2023 उत्तर कुंजी को डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, “ऑनलाइन प्रश्न / उत्तर आपत्ति – हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा – 2023” पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर और टीएसी कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
  4. एमपी टीईटी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें