फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP NEET UG Counselling 2023: एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले दौर की सीट आवंटन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 08 Aug 2023 12:36 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP NEET UG Counselling 2023: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई), मध्य प्रदेश ने  एमपी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) काउंसलिंग 2023 के पहले दौर की सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
NEET UG Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP NEET UG Counselling 2023: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई), मध्य प्रदेश ने  एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2023 के पहले दौर की सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया है। काउंसलिंग में भाग लेने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट - dme.mponline.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

उम्मीदवार एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2023 सीट आवंटन परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करके आवंटित कॉलेज, कार्यक्रम, राउंड 1 ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक, आवंटित संस्थान प्रकार आदि की जांच कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 में सीटें दी गई हैं, उन्हें अपने मूल दस्तावेजों के साथ 14 अगस्त को या उससे पहले आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन

MP NEET UG Counselling 2023 ऐसे करें चेक

  • डीएमई एमपी की आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं।

  • 'नवीनतम निर्देश' बटन पर क्लिक करें।

  •  'प्रथम राउंड आवंटन सूची (अनंतिम) - एमपी राज्य संयुक्त एनईईटी यूजी काउंसलिंग 2023' पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगी, जिसमें अपनी रैंक और कॉलेज की जांच करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और सेव करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें