इस दिन होगी परीक्षा
परीक्षा 6 और 8 सितंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा 120 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो खंड होंगे - कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट। सीपीसीटी स्कोरकार्ड परीक्षा की तारीख से 07 साल तक वैध है।
पात्रता मानदंड
जिन उम्मीदवारों ने भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 + 2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे इस भर्ती के लिए पात्र होंगे या जिन उम्मीदवारों ने भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के साथ कक्षा 10 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे इस पद के लिए पात्र होंगे। इसके साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु न्युनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।