फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP BTech Counselling 2024: बीटेक और बीई में बची हुई सीटों पर होगा प्रवेश, ऐसे करें आवेदन

Mon, 02 Sep 2024 03:46 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP BTech Counselling 2024: मप्र बीटेक और बीई के दूसरे राउंड की काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम जारी किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
काउंसलिंग प्रतीकात्मक - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP BTech Counselling 2024: तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा 3 सितंबर को मप्र बीटेक और बीई राउंड-2 काउंसलिंग के लिए सीट आवंटन का परिणाम घोषित करेगा। मप्र बीटेक में भाग लेने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। तकनीकी शिक्षा निदेशालय, मध्य प्रदेश बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी  (बीटेक) और बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) राउंड 2 काउंसलिंग 2024 के लिए सीट आवंटन परिणाम मंगलवार 3 सितंबर को घोषित करेगा। मप्र बीटेक 2024 काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आधिकारिेक वेबसाइट के जरिए मप्र बीटेक राउंड-2 की सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को उनके संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य स्कोर, कॉलेज वरीयता और सीट की उपलब्धता के आधार पर सीट आवंटित होगी। उम्मीदवारों को लॉगिन करना होगा। मप्र बीटेक सीट आवंटन पत्र 2024 डाउनलोड करने के लिए आपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। 6 सितंबर तक आवंटन पत्र डाउनलोड करने और आवंटित संस्थानों में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

मप्र बीटेक राउंड-2 काउंसलिंग 2024 के बाद संस्थान शेष सीटों के लिए कॉलेज स्तरीय काउंसलिंग आयोजित करेगा। काउंसलिंग पहले जेईई मेन्स स्कोर और बाद में प्रवेश परीक्षा स्कोर के आधार पर आयोजित की जाएगी। वहीं आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार मप्र बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर राउंड-2 काउंसलिंग 2024 के लिए सीट आवंटन परिणाम आज जारी किया जाएगा। रिक्त सीटों पर कॉलेज स्कूलों की काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन


मप्र बीटेक सीट आवंटन के प्रवेश प्रक्रिया
मप्र बीटेक सीट आवंटन का परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों के पास अपग्रेडेड सीट और आतंरिक शाखा स्लाइडिंग के बीच चयन करने का विकल्प होगा।
  • विकल्प 1: उम्मीदवार अपनी आवंटित सीट से संतुष्ट न होने वाले उम्मीदवार अपग्रेडेट का विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद ही उन्हें जेईई मेन्स 2024 स्कोर का उपयोग करके आवेदन करना होगा। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया होगी। योग्यता परीक्षा स्कोर के साथ आवेदन करने वालों के लिए यह विकल्प उपलब्ध नहीं है।
  • विकल्प 2: यदि रिक्तियों या ड्रॉपआउट के कारण सीटें रिक्त हैं, तो उम्मीदवार उसी संस्थान में आंतरिक शाखा चुन सकते हैं। इस विकल्प का उपयोग करने के लिए 100 रुपये का पोर्टल शुल्क देना होगा।

रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए सरकारी, निजी, स्व-वित्तपोषित और सरकारी वित्तपोषित संस्थानों के लिए डीटीई मप्र काउंसलिंग और सीट आवंटन 2024 का एक विशेष दौर होगा। यह दौर जेईई मेन्स 2024 और कक्षा-12 की मेरिट पर आधार पर होगा। सीट न भरने की स्थिति में एक अन्य काउंसलिंग आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें